फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान के बाद धोखाधड़ी के मामले में सामने आया बंदगी कालरा का नाम, जल्द होगी पूछताछ

Mon, 23 Jul 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने पुनीश शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं। अब बंदगी कालरा धोखाधड़ी के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। पेशे से इंजीनियरिंग के छात्र युवराज सिंह यादव ने बंदगी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Bandagi Kalra
दरअसल कुछ समय पहले बंदगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘फेक आईफोन एड’ शेयर किया था। इस फर्जी एड के झांसे में आकर युवराज सिंह यादव ने अपना हजारों रुपयों का नुकसान कर लिया है। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर की मानें तो शिकायतकर्ता युवराज सिंह यादव ने बंदगी के इंस्टाग्राम पर एक आईफोन X का एड देखा था। जिसके बाद उन्होंने 13,000 रुपये का पेटीएम करते हुए फोन बुक करवाया था।
विज्ञापन

3 of 4
बंदगी कालरा
जब शख्स ने दोबारा बंदगी के इंस्टाग्राम अकाउंट को चैक किया तो वह एड उनके अकाउंट से डिलीट किया जा चुका था। इसके बाद युवराज को को थोड़ा शक हुआ तो उसने कंपनी से संपर्क किया। कंपनी वालों ने भी युवराज को दिलासा दिलाया कि उन्हें फोन जल्द ही मिल जाएगा लेकिन फोन के बदले मिला तो सिर्फ डम्मी। इसके बाद उसने बेंगलुरु में पुलिस स्टेशन मराठाहल्ली में एक शिकायत दर्ज करवाई। खबर के मुताबिक, बहुत जल्द बंदगी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
Hina Khan
बता दें हाल ही में एक न्यूज चैनल ने खबर चलाई थी कि हिना ने एक इवेंट के लिए 12 लाख की ज्वैलरी ली थी जिसे उन्होंने इवेंट खत्म होने के बाद वापस नहीं लौटाई। जिसके बाद उनपर 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें