kangana ranaut
- फोटो : social media
कंगना ने आगे कहा, 'हम ऐसा बिल्कुल भी नहीं मानते कि हर मुस्लिम आतंकवादी है। हर मुस्लिम पुलिसकर्मियों और डॉक्टर्स पर हमला नहीं करते। मैं केंद्र सरकार से अपील करना चाहूंगी कि ये जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जो यहां का पैसा खाकर हमारी ही कश्ती में छेद कर रहे हैं, ऐसे प्लेटफॉर्म्स का दाना-पानी बंद करना चाहिए। ट्विटर पर लोग अमित शाह, माननीय प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म्स बंद होने चाहिए। जो लोग राष्ट्रवाद के लिए आवाज उठाते हैं उनका शोषण किया जाता है। बबीता फोगाट के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। आज अगर बबीता जी को कुछ भी होता है तो फिर कभी राष्ट्र को लेकर कोई आवाज नहीं उठेगी।
'