फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष के साथ रचाई शादी, देखिए पहली तस्वीरें

Sun, 03 Dec 2017 11:53 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 7
भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया के साथ शादी कर ली है। गोवा में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए। शादी के वक्त हर्ष और भारती के रिश्तेदारों के अलावा खास दोस्त भी मौजूद थे। 

पढ़ें:- VIDEO: भारती की मेहंदी में राखी सावंत ने किया कुछ ऐसा नागिन डांस...
 
विज्ञापन

2 of 7
भारती सिंह
रविवार शाम को गोवा के मर्कुइश बीच रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले हर्ष बारात लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कई सेलेब्रिटी डांस करते नजर आए। इसके बाद शादी की रस्में अदा की गईं।
विज्ञापन

3 of 7
भारती सिंह
फेरों के वक्त भारती ने गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा था। जबकि हर्ष ने ब्‍लू शेरवानी के साथ गुलाबी पगड़ी पहनी हुई थी। गोवा में हुई शादी में टीवी के कई कलाकारों ने शादी समारोह में शिरकत की। 

4 of 7
bharti singh - फोटो : bharti singh
इससे पहले भारती सिंह लगातार अपनी शादी से जुड़ी रस्मों की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिख रही हैं। मेहंदी सेरेमनी के बाद रविवार की सुबह भारती सिंह की हल्दी की रस्म निभाई गई। भारती और हर्ष येलो ड्रेस में हल्दी लगवाते नजर आए। इस दौरान येलो कलर का फ्रिल गाउन पहने भारती इमोशनल नजर आईं। सेरेमनी में जहां उनके आंसू निकल पड़े, तो वहीं हर्ष उनके कंधे पर हाथ रख उन्हें संभालते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 7
bharti singh - फोटो : bharti singh
इससे पहले भारती सिंह ने अपने दोस्तों के लिए कॉकटेल पार्टी रखी, जिसमेें उनके कई दोस्त और रिश्तेदार नजर आएं। कॉकटेल पार्टी में भारती काफी क्यूट लग रही थी। भारती सिंह ने रेड कलर का गाउन पहना था। उनकी ड्रेस आशीष और शेफाली ने डिजाइन की है। दूसरी ओर हर्ष लिंबाचिया ने व्हाइट टक्सीडो सूट पहना था।
विज्ञापन

6 of 7
bharti singh - फोटो : bharti singh
शादी से पहले भारती की मेहंदी की रस्म निभाई गई, जिसमें भारती ने हर्ष के नाम की मेंहदी रचाई। वहीं हर्ष ने भी भारती के नाम की मेंहदी रचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bharti singh - फोटो : bharti singh
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की मेंहदी की रस्म में टीवी के कई मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस शामिल हुए। जिनमें से कईयों ने भी मेंहदी लगाई। भारती और हर्ष ने मेंहदी की रस्म को जमकर एंज्वॉय किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें