फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर कपिल शर्मा ने इतने बड़े प्रोजेक्ट को मार दी लात, कृष्णा के फैंस के लिए भी बुरी खबर

Mon, 30 Jul 2018 05:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं, लेकिन समय-समय पर फैंस को अपनी खैर-खबर देते रहते हैं । कपिल शर्मा इस बार अपनी बायोपिक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । दरअसल, कुछ दिन पहले फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' के डायरेक्टर विनोद तिवारी ने कपिल शर्मा की बायोपिक बनाने की इच्छा जाहिर की थी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा
इस फिल्म को बनाने की इंस्पिरेशन उन्हें 'संजू' से मिली । इस फिल्म में वो कपिल शर्मा को कास्ट करना चाहते थे । लेकिन कपिल ने इंट्रेस्ट नहीं दिखाया । इसके बाद उन्होंने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को अप्रोच किया । लेकिन कृष्णा ने भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया ।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा
विनोद बताते हैं, 'स्क्रिप्ट तैयार है और फिल्म का टाइटल कपिल शर्मा- द रियल हीरो भी फाइनल कर लिया है । मेरी पहली च्वॉइस कपिल शर्मा थे । लेकिन उन्होंने कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई । उन्होंने मुझे कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया ।'

4 of 6
कृष्णा अभिषेक
उन्होंने कहा कि फिल्म की हीरो की तलाश जारी है और जल्द इसकी घोषणा होगी । विनोद आगे बताते हैं, 'कृष्णा के साथ काम करके मुझे लगा था कि वो कपिल का रोल अच्छे से निभा सकते हैं । क्योंकि उनका कॉमिक सेंस काफी अच्छा है ।'
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा
'मैंने उनके साथ ये आइडिया शेयर किया था । पहले तो उन्होंने दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन अब मना कर दिया । उन्होंने मेरा ऑफर ठुकरा दिया है । हो सकता है कि वो कपिल शर्मा से पंगा नहीं लेना चाहते हों । खैर, फिर भी मैं बायोपिक तो बनाऊंगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा
जिस तरह से 'संजू' में संजय दत्त के पॉजिटिव साइड को दिखाया गया। क्या उसी तरह से कपिल शर्मा की बायोपिक में उनका पॉजिटिव साइड ही दिखाया जाएगा । इस सवाल पर विनोद ने कहा, 'वो बहुत साधारण आदमी हैं । मैं उनमें कुछ भी निगेटिव नहीं देख पा रहा हूं । मैं उनके रंक से राजा बनने की कहानी दिखाना चाहता हूं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें