फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपाल भट्टी के शो को 10 एपिसोड बाद करा दिया था बंद, मौत के बाद भी लोगों को दी सीख

Fri, 23 Oct 2020 08:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जसपाल भट्टी - फोटो : फाइल
टेलीविजन के सबसे मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी को आम आदमी की आवाज माना जाता था। उन्हें 'किंग ऑफ कॉमेडी' और 'किंग ऑफ सटायर' के नाम से भी जाना जाता है। जसपाल भट्टी हंसाते-हंसाते राजनीति, व्यवस्था और समाज पर कटाक्ष करते थे, और उनकी यही अदा दर्शकों को खूब पसंद आती थी। अक्तूबर 2012 में सड़क हादसे में जसपाल भट्टी का निधन हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 7
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी - फोटो : फाइल
जसपाल भट्टी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। कॉलेज के दिनों से उनकी रुचि कॉमेडी की ओर बढ़ने लगी। और तभी उन्होंने नॉनसेंस क्लब बनाया और नुक्कड़ नाटक करने लगे। इस क्लब से सैंकड़ों लोग जुड़ गए और लोगों को भट्टी के स्ट्रीट शो काफी पसंद आए।
विज्ञापन

3 of 7
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी - फोटो : फाइल
जसपाल भट्टी चंडीगढ़ में ट्रिब्यून अखबार में एक कार्टूनिस्ट के रूप में काम करते थे। कार्टूनिस्ट होने के नाते ही उन्हें आम आदमी से जुड़ी समस्याओं और व्यवस्था पर व्यंग्य करके लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का मौका मिला। 80 के दशक में वो दूरदर्शन के सीरियल उलटा-पुलटा से खूब मशहूर हुए। इस शो में वो सिस्टम पर व्यंग्य करते थे। 

4 of 7
जसपाल भट्टी - फोटो : फाइल
90 के दशक के शुरू में जसपाल भट्टी दूरदर्शन के लिए एक और धारावाहिक 'फ्लॉप शो' लेकर आए, जो बहुत प्रसिद्ध हुआ। इसी से भट्टी की पहचान एक हास्य अभिनेता के रूप में होने लगी। आम चीजों को, आम बातों को वह बहुत ही खास और खूबसूरत अंदाज से पेश करते थे। देश की समस्याओं पर कॉमेडी का तड़का लगाकर उन्हें पेश करना, यही उनकी खासियत थी। उनके इसी अंदाज से लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते थे।
विज्ञापन

5 of 7
जसपाल भट्टी - फोटो : फाइल
उस वक्त ऐसा कहा जाता था कि दूरदर्शन पर आने वाले इस फ्लॉप शो को राजनीतिक दबाव झेलना पड़ा था। बाद में दूरदर्शन के साथ बात न बनती देख 10 एपिसोड के बाद ही इसे ऑफ एयर करना पड़ा। लेकिन इस कार्यक्रम के जरिए जसपाल भट्टी तब तक हर घर में अपनी पहचान बना चुके थे।
विज्ञापन

6 of 7
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी - फोटो : फाइल
जसपाल भट्टी ने टीवी के लिए फुल टेंशन, हाय जिंदगी बाय जिंदगी और थैंक्यू जीजाजी जैसे कार्यक्रम किए। टीवी पर झंडे गाड़ने के बाद जसपाल भट्टी ने फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्म 'फना', 'कुछ मीठा हो जाए', 'कुछ ना कहो', 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'हमारा दिल आपके पास है', 'आ अब लौट चलें', 'इकबाल', 'कारतूस' में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी - फोटो : फाइल
मौत के कुछ दिनों बाद 2013 में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जसपाल भट्टी को एक साल के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था। पुलिस का मानना था कि भले ही पीछे की सीट पर बेल्ट बांधने का रूल नहीं है, लेकिन अगर उन्होंने बेल्ट बांधा होता तो शायद आज वे जिंदा होते। पुलिस ने भट्टी को एंबेसडर बनाकर लोगों को सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया था।

कोर्ट के बारे में ट्वीट कर फंसीं कंगना रणौत, आपराधिक शिकायत दर्ज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें