IIFA में जगदीप सहित अन्य सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप ने तीन शादियां की थीं। उन्होंने नसीम बेगमम, सुगरा बेगम और नज़ीमा से शादी रचाई। जगदीप के तीन बेटे हैं, हुसैन जाफरी, जावेद जाफरी और नावेद जाफरी। जावेद जाफरी भी जाने माने अभिनेता हैं। जगदीप के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, जॉनी लीवर और निर्देशक हंसल मेहता ने जगदीप को सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।