भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने आज अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास लेने का बात कही। उनके संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट प्रेमी काफी निराश हैं। वहीं क्रिकेट स्टेडियम में अपने चौकों-छक्कों से फैंस का दिल जीने वाले युवराज सिंह फिल्मों में भी अपना हाथ अजामा चुके हैं।
जी हां,खबरों की मानें तो क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। उनकी ही एक फिल्म में युवराज सिंह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। वहीं टीम इंडिया के ऐसे एक नहीं बल्कि कई खिलाड़ी हैं जो बॉलीवुड समेत क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वालों में विदेशी खिलाड़ियों की भी कमी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ही दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में...
विज्ञापन
2 of 8
अनिल कुंबले
- फोटो : file photo
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले अनुपम खेर और मंदिरा बेदी अभिनीत फिल्म 'मीराबाई नॉट आउट' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 8
madhuri dixit and ajay jadeja
- फोटो : file photo
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अजय जडेजा खेल और पल-पल दिल के साथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी आए थे।
4 of 8
एली अवराम और ब्रेट ली
फिल्मों में अभिनय करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी पीछे नहीं है। साल 2018 में ब्रेट ली इंडो-ऑस्ट्रेलियन मूवी 'अनइंडियन' नजर आए थे। इसके अलावा वह भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले के साथ भी एक गाना 'क्या तुम मेरे हो' भी रिकॉर्ड कर चुके हैं। दरअसल इससे पहले ब्रेट ली एक रॉक बैंड 'सिक्स एंड आउट' के सदस्य भी रह चुके थे।
विज्ञापन
5 of 8
संदिप पाटिल
- फोटो : file photo
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक संदीप पाटिल ने मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के साथ 'कभी अजनबी थे' फिल्म में काम किया था।
विज्ञापन
6 of 8
विनोद कांबली
- फोटो : SELF
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली भी बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। विनोद कांबली संजय दत्त और सुनील शेट्टी अभिनीत 'अनर्थ' फिल्म में काम किया था।
विज्ञापन
7 of 8
mohsin khan
- फोटो : file photo
टेस्ट क्रिकेट में मोहसिन खान लॉर्ड्स में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। जेपी दत्ता की बटवारा से फिल्मों में डेब्यू करने वाले मोहसिन साथी, फतह, मैडम एक्स, लाट साहब, महांता और गनहगार कौन जैसी फिल्में कर चुके हैं। बता दें कि क्रिकेट जगत से बॉलीवुड में कदम रखने वालों में मोहसिन खान को सबसे सफल अभिनेता माना जाता है। बता दें कि मोहसिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय संग शादी की थी।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10000 रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी एक मराठी फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का नाम 'सावली प्रेमाची' था। इसके अलावा वह नसीरुद्दीन शाह की अभिनीत बॉलीवुड मूवी 'मालामाल' में भी बतौर मेहमान कलाकार के रूप में नजर आए थे।