फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को हुई ये बीमारी, इस वजह से कराया गया हॉस्पिटल में एडमिट

Mon, 24 Sep 2018 12:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bharti singh
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिनों पहले बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में थे। बाद में खबर आई कि दोनों ही बिग बॉस 12 का हिस्सा नहीं हैं। अब भारती के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को डेंगू के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल में छपी खबर की मानें तो डॉक्टर ने भारती सिंह और उनके पति को अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने भारती और हर्ष को ऑब्जर्वेशन में रखा है। डॉक्टरों का कहना है कि हालत में कोई सुधार आने तक उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
पिछले कुछ दिनों से दोनों पति-पत्नी बीमार चल रहे थे, लेकिन जब दोनों ने अपना ब्लड टेस्ट करवाया तो पता चला कि शरीर में उनकी प्लेटलेट्स में कमी हो गई है। दोनों रविवार यानी 23 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 
 

4 of 5
Bharti Singh
वर्क फ्रंट की बात करें तो खबर है कि जल्द भारती अपना एक टॉक शो लेकर आने वाली हैं। इस शो का नाम 'भारती का शो - आना ही पड़ेगा' बताया जा रहा है। बता दें भारती रियलिटी शो की पहली पसंद रहती हैं।  इतना ही नहीं भारती के पति की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर करते हैं। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह
इसके अलावा भारती बहुत जल्द रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं। भारती की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लोग उन्हें टीवी पर कॉमेडी करते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें