फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’, 'मां इंटी बंगारम' और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने उठाया वीकएंड का भरपूर फायदा, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Mon, 22 Jun 2026 08:04 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ और 'मां इंटी बंगारम' रिलीज हो चुकी है। वहीं, मैं वापस आऊंगा की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इन फिल्मों से पहले भी कुछ फिल्में हैं, जैसे- ‘पेद्दी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘मैं वापस आऊंगा’, जो सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने वीकएंड पर कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

2 of 7
कॉकटेल 2 - फोटो : एक्स

‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही। फिल्म ने जहां पहले दिन शुक्रवार को 13.50 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। कल तीसरे दिन रविवार को इसने 17.75 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 47.50 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन

3 of 7
मां इंटी बंगारम - फोटो : X

‘मां इंटी बंगारम’ 
‘कॉकटेल 2’ के साथ सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंटी बंगारम' भी 19 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने भी वीकएंड का पूरा फायदा उठाया। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ का, तो वहीं शनिवार को 7.50 करोड़ की कमाई की। कल तीसरे दिन रविवार को इसने 10.10 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 23.10 करोड़ का हो गया है।

 

 

4 of 7
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘मैं वापस आऊंगा’ 
इम्तियाज अली की फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कमाई में भारी उछाल मारी है। जहां इसने शुक्रवार को 1.90 करोड़ कमाए थे, वहीं शनिवार को इसने 4.35 करोड़ की कमाई की। 10वें दिन रविवार को इसने 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.25 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन

5 of 7
हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @thevikrambhatt

‘हॉन्टेड 3डी’ 
बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत के कुछ दिनों बाद ‘हॉन्टेड 3डी’ की कमाई भी स्थिर हो गई है। फिल्म ने शनिवार को 50 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं कल रविवार को इसने 55 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 17.45 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन

6 of 7
'पेद्दी' का गाना 'चिकिरी चिकिरी' - फोटो : यूट्यूब

‘पेद्दी’ 
बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब पेद्दी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने कल रविवार को 2.82 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 234.27 करोड़ का हो गया है।

ये भी पढ़ें- अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की रस्में हुईं शुरू, प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल हुए अर्जुन और जान्हवी

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
है जवानी तो इश्क होना है नई रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn

‘है जवानी तो इश्क होना है’ 
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। कल रविवार को इसने 45 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 50.60 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें