चियान विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोबरा फिल्म में विक्रम एक बार फिर दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ट्रेलर में विक्रम का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में विक्रम को 25 अलग-अलग रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा, मिया जॉर्ज, रोशन मैथ्यू, सरजानो खालिद, पद्मप्रिया, मोहम्मद अली बेग, कनिहा, मिरनालिनी रवि, मीनाक्षी और के.एस. रविकुमार भी फिल्म में सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।