फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से थीं ये दिग्गज डांसर, 5 साल की उम्र में ही तय कर लिया करियर

Fri, 11 May 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मृणालिनी साराभाई
मशहूर क्लासिकल डांसर मृणालिनी साराभाई का आज 100वां जन्मदिन है। मृणालिनी का जन्म 11 मई 1918 को केरल में हुआ था। उनके पिता डॉ. स्वामीनाथन मद्रास हाईकोर्ट में बैरिस्टर थे। मां अम्मू स्वामीनाथन स्वतंत्रता सेनानी थीं, जो बाद में देश की पहली संसद की सदस्य भी रही। बहन लक्ष्मी सहगल सुभाष चंद्र बोस के साथ थीं। मृणालिनी का बचपन स्विट्जरलैंड में बीता जहां उन्होंने डांस की बारिकियां सीखीं। फिर उन्होंने रबींद्रनाथ टैगोर की देख-रेख में शांति निकेतन में शिक्षा ग्रहण किया और यहीं से डांस उनकी जिंदगी बन गया। आज मृणालिनी साराभाई के जन्मशताब्दी पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
मृणालिनी साराभाई
ऑटोबायोग्राफी 'द वायस ऑफ हार्ट' में मृणालिनी ने बताया कि वह 5 साल की उम्र से ही डांसर बनना चाहती थीं। 24 साल की उम्र में मृणालिनी साराभाई ने अपना हमसफर विक्रम साराभाई को चुना। बता दें कि विक्रम साराभाई जाने-माने वैज्ञानिक थे। उन्हें 'फादर ऑफ इंडिया स्पेस प्रोग्राम' कहा जाता है। विज्ञान में डांस या डांस में विज्ञान कहां से आया नहीं मालूम लेकिन दोनों ने जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया। 
विज्ञापन

3 of 5
मृणालिनी साराभाई
शादी के बाद मृणालिनी पति के साथ अहमदाबाद शिफ्ट हो गईं। 1948 में उन्होंने अहमदाबाद में दर्पण एकेडमी की स्थापना की। यही नहीं मृणालिनी ने 1949 में पेरिस में डांस किया था जो उस वक्त बहुत बड़ी बात थी। उन्होंने 18 हजार से अधिक छात्रों को भरतनाट्यम और कथकली में प्रशिक्षण दिया था। उनकी बेटी मल्लिका साराभाई भी जानी-मानी क्लासिकल डांसर हैं।

4 of 5
मृणालिनी साराभाई
डांस में मृणालिनी साराभाई के योगदान को देखते हुए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया। 1965 में उन्हें पद्मश्री, 1992 में पद्मभूषण और फिर भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मृणालिनी देश में जितनी मशहूर थीं उतना ही उन्होंने विदेश में भी नाम कमाया। खासतौर पर फ्रांस में तमाम दिग्गजों ने उनकी वाहवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृणालिनी साराभाई
21 जनवरी 2016 को मृणालिनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। भले ही मृणालिनी साराभाई दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने नृत्य की दुनिया से बहुत कुछ दिया। आज उनकी बेटी मल्लिका साराभाई इस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें