फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जासूसी से पहले रेप सीन के लिए भी 'राजी' हो चुकी हैं आलिया, देखिए ऐसे 5 दमदार रोल

Fri, 11 May 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' रिलीज हो गई है जिसमें वह एक भारतीय जासूस बनी हैं जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करती हैं।'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। आलिया भट्ट ने अपने छोटे से करियर में ही कई अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं। आज हम आपको उनके ऐसे ही 5 किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट
2016 में 'उड़ता पंजाब' को लोगों ने काफी सराहा। फिल्म में आलिया भट्ट का गैंगरेप सीन था। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया ने बिहारी नन्दा का किरदार निभाया था। फिल्म पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर आधारित थी। उस दौरान इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट
दो अलग-अलग राज्यों के कल्चर पर आधारित लव मैरिज को लेकर बनी फिल्म '2 स्टेट्स' में आलिया ने अनन्या स्वामीनाथन का किरदार निभाया था। 2014 में आई इस फिल्म में आलिया ने आईआईएम की स्टूडेंट से लेकर कॉरपोरेट ऑफिस में काम करने वाली एक वर्किंग वूमेन बनी थीं।

4 of 6
dear zindagi
शाहरुख खान के साथ 2016 में आई फिल्म 'डियर जिंदगी' में आलिया ने कायरा का किरदार निभाया था जो सिनेमैटोग्राफर होती हैं और एक परफेक्ट लाइफ की तलाश में होती हैं। फिल्म में आलिया की भूमिका को काफी सराहा गया। 
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट
'हाईवे' में आलिया ने वीरा त्रिपाठी का किरदार निभाया था। फिल्म में रणदीप हुड्डा उन्हें किडनैप कर लेते हैं, बाद में आलिया को रणदीप से प्यार हो जाता है। फिल्म हरियाणा में महिलाओं के साथ हो रही वारदातों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया भट्ट
'कपूर एंड संस' में प्रिया के किरदार में नजर आईं आलिया को काफी पसंद किया गया गया था। फिल्म में उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा थे, यह फिल्म भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी। इसकी कहानी फैमिली ड्रामा पर आधारित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें