फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता बिल: इस मशहूर सिंगर ने रद्द किया अपना शो, कहा- मेरा असम जल रहा है

Fri, 13 Dec 2019 02:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Papon - फोटो : Social Media
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। खासकर इसका असर पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिल रहा है। असम और मेघालय में हिंसक प्रदर्शन के बाद इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसकी आग अब बॉलीवुड स्टार्स तक भी पहुंचने लगी है। इसी के विरोध में कई लोकप्रिय गाने गा चुके मशहूर सिंगर पापोन ने दिल्ली में अपना शो कैंसिल दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Papon
पापोन ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय दिल्ली, मुझे बहुत खेद है, लेकिन मैंने योजना के अनुसार कल होने जा रहे कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं करने का फैसला किया है। मेरा गृह राज्य असम जल रहा है, रो रहा है और वहां कर्फ्यू लगा हुआ है। मैं अपने मन की वर्तमान स्थिति में आपका मनोरंजन करने में सक्षम नहीं हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Papon
एक और ट्वीट करते हुए पापोन ने आगे लिखा है, 'मुझे मालूम है कि आपके साथ अन्याय हुआ है क्योंकि आपने बहुत पहले से शो के टिकट खरीदे होंगे और काफी पहले से इस शो की तैयारी की होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि शो के ऑर्गेनाइजर्स आपकी मदद करेंगे। मैं वादा करता हूं कि मैं भविष्य में आपके लिए परफॉर्म जरुर करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग इस बात को समझेंगे।'
 

4 of 5
Javed Akhtar,amit shah, Naseeruddin Shah - फोटो : amar ujala
बता दें कि बहुत से संगठन ने और राजनेताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक की आलोचना की है। वहीं फिल्मी कलाकारों, लेखकों, शिक्षाकों और पूर्व न्यायाधीशों सहित करीब 700 हस्तियों ने सरकार को पत्र लिखकर इस विधेयक को वापस लेने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार सरकार को पत्र लिखने वालों की लिस्ट में जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह, नंदिता दास, अपर्णा सेन, इतिहासकार रोमिला थापर, लेखक अमिताव घोष, आनंद पटवर्धन, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, तीस्ता सीतलवाड़, हर्ष मंदर, अरुणा राय, बेजवाड विल्सन, दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व जज एपी शाह और देश के पहले सीआईसी वजाहत हबीबुल्ला सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर नागरिकता संशोधन विधेयक पर विरोध जताया है। 

रानू मंडल के बारे में ये सवाल पूछने पर भड़के हिमेश रेशमिया, कहा- 'मैं उनका मैनेजर हूं क्या'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें