वरुण धवन-आलिया भट्ट
- फोटो : social media
दोबारा साथ फिल्म करने को लेकर ऐसा था वरुण आलिया का जवाब
वहीं, इवेंट के दौरान उनसे सवाल किया गया कि दोबारा से साथ फिल्म कब कर रहे हो। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि वरुण इस वक्त बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, फिलहाल उनके पास डेट्स नहीं है। इसके बाद वरुण ने हंसते हुए कहा कि हां मैं फिलहाल बहुत व्यस्त हूं, मेरे अभी अभी बच्चा हुआ है। तभी आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि हमने कई बार इसको लेकर चर्चा की है, क्योंकि जब भी हम स्क्रीन पर साथ आए हैं, तो वह बहुत बेहतरीन रहा है। यहां तक कि फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोई भी अच्छा प्रोजेक्ट होता तो हम साथ में जरूर काम करेंगे।