साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों 'सिटाडेल' के इंडियन इंस्टॉलमेंट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। पहले सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण धवन के साथ सामंथा 'सिटाडेल' का हिस्सा बनेंगी, लेकिन अब मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। सामंथा के इस फेमस सीरीज के हिंदी रीमेक का हिस्सा बनने पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेत्री का स्वागत किया है।