फरवरी का महीना कई मायनों में खास होता है। मौसम करवट बदलता है। फिजा में रूमानियत छाई रहती है। दिलचस्प यह कि पूरे 12 महीनों में इस महीने की अवधि सबसे कम होती है। सिनेमा के शौकीनों के लिए तो इस बार फरवरी और भी खास होने वाली है और इसकी जिम्मेदारी उठाई है डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने। ओटीटी पर कई धांसू प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं। यह महीना भले ही छोटा हो, लेकिन मनोरंजन का बड़ा जबरदस्त डोज मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि हॉटस्टार इस महीने अपने दर्शकों के लिए कौन-सी फिल्में और शो लेकर आ रहा है...