फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: जब चीजें प्लान के अनुसार नहीं चलती तो क्या महसूस करती हैं प्रियंका, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Thu, 20 Apr 2023 09:06 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी सीरीज का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी इस आने वाली सीरीज में एक्शन सीन करते हुए नजर आने वाली हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने जीवन, करियर और हॉलीवुड के सपने का पीछा करने के फैसले को लेकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
करियर की परेशानियों पर एक्ट्रेस ने कही यह बात
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में आने वाली परेशानियों के बारे में बात की है और अपने विचार साझा किए हैं, कि कैसे हिंदी सिनेमा उद्योग एक अधिक न्यायसंगत स्थान बन सकता है। एक्ट्रेस ने इस चीज पर हामी भरी है कि जब चीजें काम नहीं करती हैं, तो वह घबरा जाती थी और खुद को कमजोर महसूस करती थीं। अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके अविश्वसनीय दोस्त थे और उन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
अगले कदम पर ध्यान केंद्रित करती हैं प्रियंका
एक्ट्रेस ने कहा उन्होंने शोर को कम करने की कोशिश की और अगला कदम उठाने पर ध्यान केंद्रित किया। भले ही उन्हें नहीं पता था कि वह कहां जा रही हैं। प्रियंका ने 20 साल की उम्र में एक अंधेरे दौर से गुजरने के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा जब वह नुकसान और दुख से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक कदम पीछे हटना होगा और समय निकालना होगा। 

सलमान से पहले इन सितारों को मिली जान से मारने की धमकी

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
बॉलीवुड में राजनीति के चलते चुना हॉलीवुड
आपको बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में राजनीति और भेदभाव को लेकर खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि इन्ही कारणों के चलते उन्होंने हॉलीवुड में जाने का फैसला लिया था। हॉलीवुड में जाने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक या दो लोगों को दोष नहीं था, बल्कि बड़े पैमाने पर समाज था, जिसने इस व्यवहार को कायम रखा था। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचना शुरू करना जरूरी था कि कैसे हर कोई दूसरों के लिए अवसर और स्थान बनाता है।

Ind की कियारा या Pak की आएजा, कौन ज्यादा हॉट?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
फिल्म जी ले जरा में आएंगी नजर
सिटाडेल के बाद एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में वापस करने जा रही हैं। प्रियंका फरहान अख्तर की जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट दिखाई देंगी। 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में हुई जगपति बाबू की एंट्री, KKBKKJ को प्रमोट करते वक्त अभिनेता ने की पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें