अभिनेता रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज से एंटरटेनमेंट करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। अब ये दोनों अब फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म 'सर्कस' लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कॉमेडी से भरपूर था। यह मल्टीस्टारर फिल्म पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, तो चलिए इससे पहले जान लेते हैं 'सर्कस' की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक के बारे में कुछ खास बातें।