फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Balki: ‘बॉलीवुड ओवर थ्योरी’ को आर बाल्की ने बताया बकवास, रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र की सफलता का दिया उदाहरण

Wed, 14 Sep 2022 11:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों का बुरा हाल है। इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़कर ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। बॉलीवुड फिल्मों को लेकर चल रहे बायकॉट ट्रेंड और फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर अभी तक कई सितारों ने अपनी राय दी है। वहीं, अब 'चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' के निर्देशक आर बाल्की ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सूखेपन को लेकर बात की और 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता का उदाहरण दिया।
विज्ञापन

2 of 4
सनी देओल, दुलकर सलमान, आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
आर बाल्की इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार में व्यस्त चल रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे 'बॉलीवुड ओवर थ्योरी' को लेकर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने इसे बकवास बताया। उन्होंने कहा कि यह बकवास है! यह एक प्यारा सिद्धांत है, कुछ फ्लॉप फ्लॉप हो गई हैं और लोग लिखना, कॉलम भरना पसंद करते हैं। यह सब एक मनोरंजन है और सफलता भी मनोरंजन ही है। जब सफलता मिलेगी तो वे फिर से मनोरंजन करेंगे और कहेंगे। बॉलीवुड उन्नति कर रहा है और लोग जल्द ही 'बॉलीवुड का उदय और उदय' कहेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक का मानना है कि बॉलीवुड फिल्मों का फ्लॉप होना एक दौर है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। जैसे कि आप देख रहे हैं कि लोग ब्रह्मास्त्र देखने के लिए अब थिएटर में उमड़ रहे हैं। ऐसे में यह सब जल्द बदल जाएगा।' बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और पांच दिन में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन

4 of 4
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media
आर बाल्की की फिल्म 'चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक साइको किलर का कहानी को दिखाएगी। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म गुरुदत्त के लिए श्रद्धांजलि है और 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें