बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'प्रस्थानम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में संजय दत्त,मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। चंकी पांडे नई फिल्मों में भले ही सह- कलाकार के तौर पर दिखाई देते हों, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर मुख्य हीरो काफी सुर्खियां बटोरी हैं।