फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी चंकी पांडे की बेटी, सोशल मीडिया पर ढा रही हैं कहर

Sat, 12 Jan 2019 04:01 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
ananya pandey
बॉलीवुड स्टार्स की तरह स्टार्स किड्स के जलवे भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। बता दें हाल ही में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड फिल्मों में धमाका करती नजर आई, वहीं जाह्ननी कपूर की एक्टिंग को भी लोगों ने जमकर सराहा है। अब अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या भी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखने की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ananya pandey
बात जब बॉलीवुड सितारों के बच्चों की होती है तो अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या की खूबसूरती के चर्चे भी जरूर किए जाते हैं। बता दें बहुत जल्द ही अनन्या साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ बतौर लीड एक्टर नजर आएंंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
ananya pandey
इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। यह फिल्म 10 मई को रिलीज की जाएगी। अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपनी हॉट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इतना ही नहीं अनन्या पांडे लक्में इंडिया को एंडोर्स करने वाली भारत की सबसे युवा सेलेब्रिटी हैं। 

4 of 5
ananya pandey
बता दें हाल ही में अनन्या के इंस्टाग्राम पर 1  मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। 1 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में अनन्या ने अपने फैंस को शुक्रिया भी बोला है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैंस को थैंक यू बोल रही हैं। ...उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अ मिलियन किसेज...वन ईच फॉर यू...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ananya pandey
अनन्या को ब्रांडेड कपड़ों का बहुत शौक है। फिल्म की चर्चा होने से पहले भी अनन्या अपने लुक और ब्रांडेड कपड़ों को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। बता दें वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची, अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए गए कपड़े ही पहनती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें