फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत जामवाल ने किया ऐसा काम, हॉलीवुड के 'द रॉक' और 'अर्नाल्ड' भी बन जाएंगे उनके फैन

Sat, 24 Feb 2018 12:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के 'कमांडो' यानि विद्युत जामवाल ने कुछ ऐसा काम किया है कि वह हॉलीवुड के स्टार द रॉक और अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के बराबर आ गए हैं। उनके इस काम की चर्चा हर तरफ हो रही हैं। अगली स्लाइड में जाने विद्युत ने ऐसा क्या किया है जो इतनी चर्चा हो रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल विद्युत अपनी अपकमिंग फिल्म 'जंगली' को लेकर चर्चा में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म को हॉलीवुड की धमाकेदार एक्शन कॉमेडी फिल्म 'द मास्क' बना चुके, निर्माता चक रसेल बना रहे हैं। चक की यह पहली भारतीय फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 5
चक ने अपनी फिल्म 'जंगली' में विद्युत को कास्ट करने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने हॉलीवुड के हीरो द रॉक और अर्नाल्ड श्वार्जनेगर से विद्युत की तुलना की है। साथ वह विद्युत को प्रोत्साहित करने के लिए इन दोनों स्टार के स्टंट के किस्से भी सुनाते हैं। 
 

4 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो फिल्म 'जंगली' में विद्युत एक पशु चिकित्सक का किरदार करेंगे। यह फिल्म एक्शन सीन से भरपूर फिल्म है। इसके लिए विद्युत जामवाल काफी मेहनत भी कर रहे  हैं। वहीं विद्युत ने भी फिल्म 'जंगली' को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्युत ने चक के साथ काम करने पर खुशी तो जाहिर की है लेकिन फिल्म 'जंगली' को लेकर दबाव भी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर टेंशन में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह किसी हॉलीवुड निर्माता के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं और इसके साथ ही वह भारत का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। फिल्म 'जंगली' 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें