बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को खास तौर पर इंतजार रहता है। हाल ही में ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका था। इस फिल्म के बाद भाईजान के प्रशंसक उनकी 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता एक बार फिर देश के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। Bollywood: बॉलीवुड की ये सुपरहिट अभिनेत्रियों की बेटियां रहीं असफल, इंडस्ट्री को दिए अनगिनत फ्लॉप फिल्में
विज्ञापन
2 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के एक्शन को नेक्स्ट लेवल बनाने के लिए हॉलीवुड के एक्शन कोऑर्डिनेटर क्रिस बार्न्स को 'टाइगर 3' के लिए टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि वह एवेंजर्स एंडगेम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम कर चुके हैं। इस फिल्म से इतना बड़ा नाम जुड़ने के बाद दर्शक फिल्म में जबर्दस्त एक्शन की उम्मीद जता रहे हैं। Celebs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूंखार विलेन हैं ये अभिनेता, दहशत देख कांप जाएगी रूह