चूना ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'चूना' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें एक ज्योतिषी, मुखबिर, एक गली का गुंडा, एक पुलिस अधिकारी, एक सफल ठेकेदार और एक साधन संपन्न मध्यस्थ और विष्णु, अपने दुश्मन शुक्ला को हराने के लिए एक डकैती की योजना बनाते हैं। दरअसल, इन सबको मिलकर जिमी के पास से 600 करोड़ रुपये लूटना होता है। कहानी इसी डकैती के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, इसमें जीत शुक्ला की होगी या उसके दुश्मनों की यह तो आने वाला समय ही बताएगा।