चित्रांगदा सिंह के एक्स हसबैंड और गोल्फर जोतिंदर सिंह रंधावा उर्फ ज्योति सिंह को बहराइच में अवैध शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक .22 राइफल व जंगल में कैंप करने का अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Chitrangada Singh, jyoti Randhawa
'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय की चमक बिखेरने वाली चित्रांगदा सिंह का अपने पति ज्योति सिंह से साल 2014 में ही तलाक हो गया था। ऐसी खबरें थी कि चित्रांगदा मुंबई में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और पांच वर्षीय बेटे जोरावर की देखभाल करने में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं वहीं रंधावा चाहते थे कि चित्रांगदा अपने बेटे के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजारें। तलाक के पीछे वजह चित्रांगदा के अफेयर को भी बताया गया।
विज्ञापन
3 of 5
Chitrangada Singh , Jyoti Randhawa
चित्रांगदा ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। जोरावर की कस्टडी अब चित्रांगदा के पास है। राजस्थान में जन्मीं चित्रांगदा सिंह आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं।
4 of 5
chitrangada singh
मी टू मूवमेंट के दौरान चित्रांगदा ने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का सपॉर्ट करते हुए अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया था। चित्रांगदा ने बताया कि निर्देशक मेरे पास फिल्म के एक सीन का आइडिया लेकर आए जो मुझे बहुत ही गंदे तरीके से बताया गया। मुझे बहुत खराब लगा और फिर मैंने वह फिल्म छोड़ दिया।
बता दें चित्रांगदा सिंह पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी कह चुकी हैं कि मोदी अगर अपनी दाड़ी-मूंछ मुंडवा लें, तो ज्यादा आकर्षक दिखेंगे। जिस समय चित्रांगदा ने यह बात कही थी उस समय वो बीजेपी के पीएम उम्मीदवार थे।