फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: चिरंजीवी ने लिखा सामंथा के नाम दिल छू लेने वाला नोट, कहा- बहुत जल्द आप इस चुनौती को पार करेंगी

Sun, 30 Oct 2022 09:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सामंथा रुथ प्रभु, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। सामंथा के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस और साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने सामंथा के नाम एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रिय सैम समय-समय पर हमारे जीवन में चुनौतियां आती हैं, जो शायद हमें अपनी आंतरिक शक्ति की खोज करने में मदद करती हैं। आप आंतरिक शक्ति वाली एक अद्भुत लड़की हैं। मुझे यकीन है कि बहुत जल्द आप इस चुनौती को भी पार कर लेंगी। आपके साहस और दृढ़ विश्वास की कामना करता हूं, शक्ति आपके साथ रहे। मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

No Entry Sequel: फिल्म से सलमान के बाहर होने की खबर पर पहली बार बोले अनीस बज्मी, कहा- अगर वह नहीं चाहते तो...

विज्ञापन

3 of 4
चिरंजीवी, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा ने भी मेगास्टार का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'धन्यवाद सर आपके उत्साहजनक शब्दों के लिए।' बता दें कि चिरंजीवी के अलावा, दुलकर सलमान, जूनियर एनटीआर, लक्ष्मी मांचू, श्रिया सरन, जान्हवी कपूर और हंसिका मोटवानी जैसी कई अन्य हस्तियों ने भी सामंथा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Tiger Shroff: एक्शन सीन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर दी पैर टूटने की जानकारी

विज्ञापन

4 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा ने ड्रिप लगाए हुए अपनी तस्वीर शेयर कर शनिवार को बताया था कि कुछ महीने पहले उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था। सामंथा ने लिखा था, 'कुछ महीने पहले मुझे मायोसाइटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति के बारे में पता चला था। मुझे लगा था कि मैं ठीक होने के बाद इसके बारे में बताऊंगी, लेकिन फिलहाल मेरी उम्मीद से ज्यादा वक्त लग रहा है। डॉक्टर्स को भरोसा है कि मैं जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी।'

Shahrukh Khan: शाहरुख खान के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी DDLJ, पठान का टीजर भी होगा जारी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें