फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरंजीवी सर्जा के निधन से शोक में डूबे फैंस, उस अस्पताल के सामने जुटने लगी भीड़ जहां अभिनेता ने ली थी आखिरी सांस

Sun, 07 Jun 2020 09:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के निधन के बाद उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। ऐसे में उनके फैंस उस अस्पताल के सामने जमा होना शुरू हो गए हैं जहां अभिनेता ने आखिरी सांस ली थी। 39 साल के चिरंजीवी सर्जा ने रविवार शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।  
विज्ञापन

2 of 5
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
अब चिरंजीवी सर्जा के फैंस बेंगलुरु के उस अस्पताल के सामने जमा होने लगे हैं जहां उनका निधन हुआ था। चिरंजीवी सर्जा, कन्नड़ सिनेमा से शानदार अभिनेता में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म वायुपुत्र से की थी। चिरंजीवी सर्जा अब तक कुल 22 फिल्में ही कर पाए थे। चिरंजीवी के निधन पर सितारे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
चिरंजीवी सर्जा , मेघना राज - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी सर्जा के बड़े भाई मशहूर अभिनेता ध्रुव सर्जा हैं जबकि उनके दादा कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार शक्ति प्रसाद थे। चिरंजीवी सर्जा ने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी। साउथ सिनेमा से जुड़े कई कलाकार उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी चिरंजीवी सर्जा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि है। 
 

4 of 5
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा अभिनेत्री प्रियामणि ने उनके निधन पर शोक जताते और उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'चिरंजीवी सर्जा के निधन के बारे में जानकर हैरान हूं। उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा कभी नहीं भूल सकती। उनके परिवार के लिए संवेदनाएं'। अभिनेता विलाश कल्याण ने चिरंजीवी सर्जा के लिए शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'चिरंजीवी सर्जा के निधन की खबर चौंकने और निराश कर देने वाली है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। वह काफी प्रतिभाशाली और शानदार इंसान थे'। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कुंबले ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह हैरान कर देने वाला है कि चिरंजीवी सर्जा का निधन हो गया है। एक युवा प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। उनके परिवार और दोस्तों के लिए संवेदनाएं'। इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों और हस्तियों ने चिरंजीवी सर्जा ने निधन पर शोक जताया है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें