गॉडफादर ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब भी साउथ का कोई स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई आता है। तो, उससे साउथ बनाम बॉलीवुड के मुद्दे पर सवाल पूछा ही जाता है? इस सवाल के जवाब में जैसे ही चिरंजीवी ने कहा कि हमारा सिनेमा एक है। साउथ के दर्शक हो या हिंदी सिनेमा के सबकी एहसास और सबसे जज्बात एक जैसे ही होते है। सलमान खान ने उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'बॉलीवुड, टॉलीवुड ना जाने क्या क्या नाम मीडिया का दिया हुआ है। हमारी फिल्में भारतीय फिल्में होती है और विदेशों में हमारी फिल्मों की पहचान भारतीय सिनेमा के रूप में होती है।' फिल्म ‘गॉड फादर’ इसी शुक्रवार यानी 5 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।