फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के तूफानी ऑलराउंडर का बेटा '83' में पिता की जगह उतरेगा मैदान में, वर्ल्डकप मिलना तय

Mon, 04 Feb 2019 06:12 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
83 - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' की चर्चा जोरों पर है। फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह को साइन करने के बाद बाकी कास्ट को फाइनल किया जा रहा है। लेकिन इस बीच इस फिल्म के लिए एक ऐसे एक्टर को साइन को किया गया जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं होगी। 1983 वर्ल्ड कप के अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय खिलाड़ी संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल को इस फिल्म में साइन कर लिया गया है और वो फिल्म में अपने पिता का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
संदीप पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बेटे को रोल मिलने के बाद संदीप पाटिल इमोशनल हो गए और उन्होंने अपने बेटे के लिए एक खत लिखा। इस खत में संदीप ने अपने बेटे के लिए शुभकामानाएं दी कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनका बेटा ही फिल्म में उनका किरदार निभा रहा है। संदीप ने ये भी लिखा कि सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई बेटा ही अपने पिता का किरदार निभाए।
विज्ञापन

3 of 5
संदीप पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप ने टूटी पसलियों के साथ विश्व कप खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में, भारत द्वारा केवल तीन छक्के मारे गए थे, जिनमें से एक उसके द्वारा था। उन्होंने भारत के 183 के स्कोर में 29 गेंदों में 27 रन बनाए थे। विंडीज को 140 रन पर आउट कर दिया गया था। संदीप पाटिल ने भी एक फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का नाम था 'कभी अजनबी'। इसके बाद वह कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए।

4 of 5
चिराग पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप के बेटे चिराग लगभग 11 मराठी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। चिराग ने कहा, 'मैं वास्तव में उत्साहित हूं, '83 विश्व कप की जीत को भारतीय इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है और उस टीम का हिस्सा बनना एक सपना सच होने जैसा है और फिल्म में मेरे पिता की भूमिका निभाना इस फिल्म को और ज्यादा खास बना देता है। मुझे लगता है कि अभी तक किसी भी अभिनेता ने अपने पिता की भूमिका बड़े पर्दे पर नहीं निभाई है, मैं ऐसा करने वाला पहला शख्स हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसे सुपरहिट फिल्में बना चुके कबीर खान इस फिल्म के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं। कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह को लेना भी इस फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस फिल्म के लिए अभी कई और कास्ट का ऐलान होना बाकी है। इस यादगार जीत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें