आज के दिन को दुनियाभर में वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है। यह सबसे घातक बीमारी में से एक है। अगर सही समय पर कैंसर का पता ना चले और अच्छा इलाज ना मिले तो इंसान की जिंदगी बेहद छोटी हो जाती है। इस खतरनाक बीमारी से बॉलीवुड सितारे भी अछूते नहीं रहे हैं। वर्ल्ट कैंसर डे के मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं सितारों से रूबरू कराते हैं जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ने एक फाइटर की तरह कैंसर की लड़ाई लड़ी। फिलहाल सोनाली न्यूयॉर्क से इलाज कराकर वापस भारत लौट आई हैं। कैंसर के चलते सोनाली बेंद्रे ने सिर मुंडवा लिया था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ही तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
3 of 7
nafisa ali, sonia gandhi
- फोटो : instagram
नफीसा अली
मशहूर एक्ट्रेस नफीसा अली कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। नफीसा इसका इलाज करा रही हैं। कीमोथैरेपी के चलते उन्हें सिर के बाल हटाने पड़े। नफीसा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके पोता और पोती उनके बाल काट रहे हैं।
4 of 7
rakesh roshan
- फोटो : file photo
राकेश रोशन
ऋतिक रोशन ने खुलासा किया था कि उनके पिता यानी एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है। ये बात ऋतिक ने उस दिन बताई जिस दिन राकेश रोशन की सर्जरी थी। सर्जरी के बाद ऋतिक ने अपने पिता की पहली फोटो शेयर की। इस फोटो में राकेश रोशन के नाक में ड्रिप लगी नजर आईं । राकेश रोशन सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटे तो पूरे परिवार ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
5 of 7
manisha koirala
- फोटो : file photo
मनीषा कोइराला
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर हुआ था जिसके बाद उनकी सफल सर्जरी हुई। मनीषा की सर्जरी सोमवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में हुई थी। इलाज के दौरान मनीषा ने अपना सिर मुंडवा लिया था। इलाज के बाद मनीषा ने हाल ही में कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी और उस पर जीत पाई। उन्होंने अपनी किताब हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ में अपनी बॉलीवुड जर्नी से जुड़े कई खुलासे किए।
विज्ञापन
6 of 7
tahira kashyap
- फोटो : instagram
ताहिरा कश्यप
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप कैंसर के चलते सिर मुंडवा लिया। ताहिरा ने बीते दिनों नई तस्वीर शेयर की, साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा कि 'उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी बाल्ड होऊंगी।' बता दें कि ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हैं।
ऋषि कपूर
एक्टर ऋषि कपूर बीते कुछ महीने पहले अपना इलाज करवाने न्यूयॉर्क गए थे। इस बीच उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, जिस वजह से वो बेहद कमजोर हो गए हैं। फिलहाल ऋषि कपूर की बीमारी का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह भी खतरनाक बीमारी का शिकार हैं।