सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का चीन में हिट शो जारी है। 17 दिन में फिल्म ने 233.68 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दो हफ्ते में इस फिल्म ने 31 मिलियन डॉलर यानी लगभग 201.71 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह इसकी कुल कमाई भारत और विदेश में 850 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन
2 of 4
इस फिल्म को चीनी धरती पर एक्शन फिल्म 'ब्लैक पैंथर' से तगड़ा झटका लगा। जिसने इसकी कमाई काफी कम कर दी। चीनी बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'बजरंगी भाईजान' टॉप 10 फिल्मों में सातवें पायदान पर आने में भी कामयाब रही।
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि 2 मार्च को चीन में 1700 स्क्रीन्स पर 'बजरंगी भाईजान' रिलीज की गई थी। फिल्म ने लगभग 18.4 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। कबीर खान निर्देशित 'बजरंगी भाईजान' भारत में 2015 में रिलीज हुई थी और 320 करोड़ जमा करके उस साल की सबसे कामयाब बॉलीवुड फिल्म बनी थी।
दूसरी ओर 'ब्लैक पेंथर' भारत, अमेरिका में शानदार कमाई करने के बाद अब चीन में धाक जमा रही है। इसने वहां करीब 530 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। 7 दिन में कमाई इतनी है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म वहां क्या करने वाली है।