गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) मामले में गिरफ्तार एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोमवार को तेलगु फिल्म अभिनेत्री आरती नागपाल ने रिजवान सिद्दीकी के खिलाफ ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरती का आरोप है कि रिजवान ने अवैध तरीके से उसका सीडीआर निकाला है।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
तमिल अभिनेत्री आरती का उसके पति अनिल मिस्त्री से साल 2014 से तलाक का मामला चल रहा है। आरती ने पुलिस को बताया कि उसके फोन रिकॉर्ड को उसके पति की तरफ से कोर्ट में जमा किया गया है। उसका पति उसे मानसिक रूप से परेशान करता है।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
आरती के अनुसार रिजवान उसके पति का बचपन का दोस्त है। इसलिए रिजवान ने मेरा फोन कॉल रिकॉर्ड को निकाला था। आरती के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने दोनों बच्चों के साथ रहती है। आरती ने बताया कि पहले सीडीआर की शिकायत करने की हिम्मत नहीं हो रही थी। लेकिन, उसने रिजवान की गिरफ्तारी की खबर अखबारों में पढ़ी और टीवी में देखी।
4 of 5
nawazuddin siddiqui
उसके बाद हिम्मत जुटाकर ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। आरती ने उम्मीद जताई है कि ठाणे पुलिस रिजवान से पूछताछ कर उसके मामले को भी सामने लाएगी जिससे उसे न्याय मिलेगा। बता दें कि रिजवान सिद्दीकी बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील हैं।
ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) हासिल करने के आरोप में रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। रिजवान पर आरोप है कि उसने कथित आरोपी डिटेक्टिव प्रशांत पालेकर के माध्यम से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के फोन रिकार्ड निकलवाए थे।