फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2018: इन 6 चाइल्ड स्टार्स ने दी थी कई सुपरहिट फिल्म, लीड रोल में आते ही हो गए फ्लॉप

Wed, 14 Nov 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Raju Shreshtha and hansika - फोटो : twitter
हिंदी सिनेमाजगत में कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इन कलाकारों में श्रीदेवी, पद्मिनी कोल्हापुरे, सारिका, ऋतिक रोशन और संजय दत्त का नाम शामिल है। इन सभी एक्टर्स ने बचपन से ही फिल्मों में अपनी पकड़ ऐसी बनाई की आज भी बॉलीवुड में इनकी तूती बोलती हैं। वहीं कुछ एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने बचपन में तो कामयाबी का मुकाम हासिल किया लेकिन बतौर लीड एक्टर इंडस्ट्री में फ्लॉप रहे। तो चलिए 'बाल दिवस' के मौके पर हम आपको ऐसे 6 एक्टर्स के नाम बताते हैं जिनका नाम आज फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में लिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 7
gadar - फोटो : twitter
'गदर' का 'जीते'(उत्कर्ष)
सनी देओल की फिल्म 'गदर' में उनके बेटे जीते का रोल निभाने वाला उत्कर्ष अब बड़ा हो गया है। 'गदर' फिल्म में जीते ने दमदार रोल निभाया था। फिल्म में जीते के डायलॉग से ज्यादा मासूम चेहरे और सरदार वाले क्यूट लुक ने लोगों को इंप्रेस किया था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि जीते का किरदार निभाने वाला उत्कर्ष फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। अनिल ने इस साल 'जीनियस' फिल्म से बॉलीवुड में उत्कर्ष को लांच किया था। हालांकि उनकी पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। 
विज्ञापन

3 of 7
Jugal Hansraj - फोटो : twitter
जुगल हंसराज
जुगल हंसराज ने साल 1983 में 'मासूम' फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ उर्मिला ने भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। जुगल हंसराज की चाइल्ड एक्टर के तौर पर यह पहली फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद जुगल हंसराज कई सारी फिल्मों में नजर आए जैसे कर्मा, सल्तनत। जुगल ने बतौर एक्टर साल 1994 में 'आ गले लग जा' फिल्म से डेब्यू किया था जो कि बुरी तरह से पिट गई। हालांकि साल 2000 में आई 'मोहब्बतें' फिल्म हिट हुई थी लेकिन वह इंडस्ट्री में जगह नहीं बना पाए। 

4 of 7
Aftab Shivdasani - फोटो : twitter
आफताब शिवदासानी
आफताब शिवदासानी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि एक ऐसा वक्त था जब आफताब की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। आफताब ने बतौर चाइल्ड एक्टर साल 1987 में 'मिस्टर इंडिया' फिल्म से एंट्री की थी। इसके बाद 'शहंशाह', 'चालबाज', 'अव्वल नंबर' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में आए। इसके बाद आफताब ने राम गोपाल वर्मा की 'मस्त' फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म तो हिट हुई थी लेकिन आफताब का करियर कुछ खास नहीं चल पाया। 
विज्ञापन

5 of 7
raju shrestha - फोटो : twitter
राजू श्रेष्ठा
बॉलीवुड में मास्टर राजू के नाम से मशूहर राजू श्रेष्ठा ने बतौर चाइल्ड एक्टर कई सारे किरदार निभाए। 70 के दशक में राजू ने फिल्मों में अपनी क्यूटनेस से ऐसी छाप छोड़ी कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। राजू ने 'परिचय', 'बावर्ची', 'चितचोर' और 'किताब' जैसी फिल्मों में नजर आए। बतौर चाइल्ड एक्टर राजू ने जो नाम कमाया उतनी कामयाबी आगे चलकर नहीं हासिल कर पाए। हालांकि राजू ने फिल्मों के अलावा सीरियल भी किए लेकिन वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए। 
विज्ञापन

6 of 7
Sana Saeed - फोटो : twitter
सना सईद
शाहरुख खान की 8 साल की बेटी अंजली बनकर सना सईद ने काफी नाम कमाया था। सना 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में किंग खान और रानी मुखर्जी की बेटी बनी थीं। इस किरदार ने सना को मानों स्टार ही बना दिया था। हालांकि बड़े होकर वह फिल्मों में वह शोहरत अपने नाम नहीं कर पाईं। सना ने करण जौहर की ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में उनका निभाया किरदार आज किसी को भी याद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hansika Motwani - फोटो : twitter
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी भी लिस्ट में शामिल हैं। हंसिका ने बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट कई सारे सीरियल में नजर आई थीं। इसमें 'शाका लका बूम बूम' सीरियल काफी फेमस हुआ था। इसके साथ ही हंसिका घर घर की चहीती बन गई थी। इसके बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'सोन परी', 'करिश्मा का करिश्मा', 'हम 2 है ना' सीरियल में दिखाई दीं। यहां तक कि 'कोई मिल गया' फिल्म में भी उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद बॉलीवुड फिल्म 'आपका सुरूर' में लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म के गाने हिट हुए थे जबक फिल्म फ्लॉप। हंसिका कई सारी फिल्मों में नजर आईं लेकिन अभी तक अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें