फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस 2018: ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे महंगे बाल कलाकार, एक दिन की लेते हैं हजारों-लाखों में फीस

Wed, 14 Nov 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
naman jain - फोटो : file photo
बाल दिवस बच्चों के लिए बेहद खास दिन में से एक होता है। इस दिन को जहां स्कूलों में बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है। वहीं हमारे देश में कुछ ऐसे भी बच्चे हैं जो बेहद कम उम्र में एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के बाल कलाकारों की। बॉलीवुड में ऐसे कई बाल कलाकार है जिन्होंने बेहद कम उम्र में न केवल नाम कमाया बल्कि एक फिल्म के लिए इन कलाकारों ने बेहद मोटी रकम भी वसूली है। तो बाल दिवस के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे बाल कलाकार जिन्होंने फिल्मों के लिए वसूली मोटी रकम...
विज्ञापन

2 of 6
Diya Chalwad - फोटो : file photo
दीया चलवाड
फिल्म किक, रॉकी हैंडसम और पीजा जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं बाल कलाकार दीया चलवाड फिल्मों से ज्यादा फीस लेने के लिए जानती जाती हैं। वह एक फिल्म के लिए एक दिन का 25000 से ज्यादा रुपए लेती हैैं जबकि विज्ञापन के लिए वह 50-60 हजार रुपए फीस लेती हैं। दीया चलवाड़ ने फिल्म किक में बीमारी से पीड़ित बच्ची का रोल किया था। वहीं फिल्म रॉकी हैंडसम में उन्होंने किडनेप बच्ची का किरदार निभाया। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद भी किया।
विज्ञापन

3 of 6
harsh mayar - फोटो : file photo
हर्ष मयूर
आइ एम कलाम और हिचली जैसी फिल्मों में नजर आ चुके बाल कलाकार हर्ष मयूर एक फिल्म के लिए लाखों में फीस लेते हैं। उन्होंने फिल्म आई एक कलाम के लिए 21 दिन शूट के लिए 1 लाख रुपए फीस ली थी।

4 of 6
Harshaali Malhotra - फोटो : file photo
हर्षाली मल्होत्रा
फिल्म बजरंगी भाईजान में नजर आ चुकीं बाल एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा भी ज्यादा फीस लेने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 1 से 2 लाख रुपये फीस वसूली थी। फिल्म बजरंगी भाईजान में उनकी एक्टिंग को भारत के दर्शकों ने ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
naman jain - फोटो : file photo
नमन जैन 
बाल कलाकार नमन जैन ने 'चिल्लर पार्टी', 'जय हो' और रांझणा जैसी फिल्मों में काम किया है। नमन एक फिल्म के लिए लाखों में फीस लेते हैं। उन्होंने फिल्म 'जय हो' में जहां सलमान खान के भांजे का किरदार किया था तो वहीं फिल्म रांझणा में वह धनुष के बचपन वाले रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दर्शील सफारी - फोटो : file photo
दर्शील सफारी
दर्शील सफारी बॉलीवुड कलाकार आमिर खान के साथ फिल्म तारे जमीन पर में दिखाई दे चुके हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से काफी तारीफें बटोरी थीं। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। उन्होंने इस फिल्म के लिए एक दिन के 30,000 रुपए लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें