फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऐसी दिखती थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, ग्लैमर की दुनिया में आते ही बदल गया रंग रूप

Thu, 04 Feb 2021 01:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
smriti irani, aishwarya rai, priyanka chopra, anushka sharma - फोटो : social media
बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के इस दौर में किसी से कम नहीं। आए दिन एक-से-एक फोटो और वीडियो शेयर करते हैं और सुर्खियां में बने रहते हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें थ्रोबैक भी होती है जिन्हें साझा कर वो अपने बचपन के दिनों को याद करते हैं। आज हम ऐसी ही उम्दा अभिनय का प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्रियों की बचपन की तस्वीर दिखाते हैं... 
विज्ञापन

2 of 10
अपनी मां और बहन के साथ आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया बचपन में बेहद क्यूट थीं। स्कूल और कॉलेज के समय तक वह काफी मोटी थीं। फिल्मों में आने से पहले आलिया ने अपने वजन को कम करने के लिए काफी मेहनत की थी। 
विज्ञापन

3 of 10
Sonam Kapoor - फोटो : social media
फॉरएवर यंग कहे जाने वाले अभिनेता यानी अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी बचपन की फोटो साझा करती रहती हैं। जिसमें वह एक शरारती बच्चे की तरह दिख रही हैं।

4 of 10
Smriti Irani - फोटो : social media
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं स्मृति ईरानी स्कूल के दिनों में कुछ ऐसी दिखती थीं। अपने करियर की शुरुआत स्मृति ईरानी ने मॉडलिंग से की थी। स्मृति ईरानी का पॉलीटिकल करियर 2003 में शुरू हुआ जिसके बाद उन्होंने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन

5 of 10
Diya Mirza - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन दीया मिर्जा की है। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया ने 16 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे। 
विज्ञापन

6 of 10
Anushka Sharma - फोटो : social media
शाहरुख के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बचपन में ऐसी ही दिखती हैं जैसे अब। इस तस्वीर को देख आप भी बोलेंगे कि वह जैसी बचपन में थीं, हूबहू अभी भी ऐसी ही दिखती हैं। हाल ही में अनुष्का ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया है जिसका नाम वामिका रखा है।
विज्ञापन

7 of 10
Urmila Matondkar - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर की यह तस्वीर फिल्म मासूम की है। यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। उर्मिला ने फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। 

8 of 10
Priyanka Chopra - फोटो : social media
बरेली की रहने वालीं प्रियंका का मिस वर्ल्ड और फिर बॉलीवुड डीवा के बाद 'क्वांटिको गर्ल' बनने तक का सफर काबिल-ए-तारीफ रहा है। तस्वीर में दिखने वाली नन्हीं परी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका की यह तस्वीर उस वक्त की है जब वह महज 4 से 5 साल की होंगी।

9 of 10
Aishwarya Rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या बचपन में एक आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं लेकिन स्कूल के दिनों में उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से पहला मॉडलिंग का ऑफर मिला था। तब वह कक्षा 9वीं में पढ़ती थीं। इस ऐड के बाद ऐश्वर्या का रुझान मॉडलिंग की ओर हो बढ़ता चला गया। 
विज्ञापन

10 of 10
Kajol - फोटो : social media
काजोल की ये तस्वीर देख आपको भी यकीन हो जाएगा कि वो बचपन से बहुत चुलबुली रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें