अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहलें जहां अमिताभ टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए सुर्खियों में थे तो वहीं अब दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए अमिताभ का नाम सामने आया है। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं अमिताभ बच्चन के बचपन की तस्वीर। इस फोटो में आपको अमिताभ के तीन अवतार नजर आ रहे हैं। एक फोटो उनके बचपन का है तो दूसरा फोटो में वो टीनएजर हैं वहीं तीसरे फोटो के वक्त तक उनका बॉलीवुड सफर शुरू हो चुका था।