फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व से पहले ही वायरल होने लगे ये गीत, अनुराधा-पवन सिंह की आवाज बना लेगी मुरीद

Tue, 29 Oct 2019 06:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
छठ गीत - फोटो : social media
देश विदेश में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। वहीं चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए कम है। छठ में गीतों का भी बहुत महत्व होता है। सालों से शारदा सिन्हा की आवाज में इन गीतों को दुनिया भर में सुना जा रहा है लेकिन इस पर्व के दौरान घरों में छठी मइया के गीत भी गाए जाते हैं और लगभग भोजपुरी के सभी गायक छठ पर्व के दौरान गाने बनाते हैं जो खूब सुने भी जाते हैं। 
विज्ञापन

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की आवाज में गाया यह गीत 'पहिले पहिल छठी मइया' तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव का गीत 'उगी भईल अरघ के बेर' भी छठ से पहले खूब सुना जा रहा है। इस गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ चलल लंदन का छठ गीत 'पहिले पहिले बानी कइले छठी मइया बरत तोहार' खूब सुना जा रहा है। इस गाने को कल्पना पटवारी ने गाया है।
विज्ञापन

अनुराधा पौडवाल की आवाज में सुने
'उउगा हो सुरुजदेव भिन भिनसरवा 
अरघ केर-बेरवा , पूजन केर-बेरवा हो'
विज्ञापन

गायक पवन सिंह द्वारा गाया हुआ छठ का गाना खूब सुना जा रहा है। गाने को सुनने वालों की संख्या 5,343,668 पहुंच गई है। गाने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाया गया है। गाने को गाया है पवन सिंह ने वहीं गीत लिखा है विनय बिहारी ने और गाने को संगीत दिया है ओम झा ने। गाने के बोल हैं- छठी मइया होई जा सहइया...देसवा के होई कल्याण...धइलें नरेंद्र मोदी माथे दऊरवा...फिर से बनइहा परधान...। गाने का अर्थ है- अगर छठी मइया सहायक हो जाए तो देश का कल्याण हो जाएगा। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ मइया से फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

'ऊ जे केरवा जे फरेला घवध से, ओह पर सुगा मेड़राए' छठ महापर्व पर अनुराधा पौडवाला का ये गीत खूब सुना जाता है। 

विज्ञापन

पवन सिंह ने भी छठ पर कई गीत गाए हैं। इस बार छठ आने से पहले उनका गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव...' खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें