अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में अक्षरा छठ गीत 'कोयलिया बोले छठ घाटे' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है और उनके साथ कुछ अन्य अदाकाराएं भी इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'अक्षरा सिंह का छठ! मैं और मेरी खूबसूरत सहकलाकार, फिल्म 'अग्निसाक्षी' के सेट पर, आप सभी को नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं।'