सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान होंगे पेप्सी का नया चेहरा
बॉलीवुड के दबंग खान पेप्सी के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। तीन साल बाद सलमान ने कोला के एड में वापसी की है। इसके लिए सलमान ने 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट 15 करोड़ रुपये में साइन किया है। इस बात का खुलासा पेप्सीको के एक स्पोक्सपर्सन ने किया है। इससे पहले अभिनेता रणबीर कपूर पेप्सी के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। वहीं सलमान भी थम्स अप का चेहरा रह चुके हैं।