मेघना गुलजार के निर्देशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में दीपिका एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण का ये लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं। उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब फिल्म के किसी पोस्टर ने दर्शकों को हैरान किया हो इससे पहले कई फिल्मों के पोस्टर ये कारनामा कर चुके हैं। आइए आज बात करते हैं ऐसे ही 5 प्रभावशाली पोस्टर्स की।