फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बर्थडे पर 'नागिन' ने शेयर की बेहद रोमांटिक पोस्ट, लिखा-2 क्यूट बच्चों की दुआ करती हूं

Mon, 25 Mar 2019 04:32 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anita hassnandani
एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से हिट होने वाली अनीता हसनंदानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं । हाल ही में अनीता ने सोशल मीडिया पर पति रोहित रेड्डी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ अनीता ने ऐसा मैसेज लिखा, जिससे लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
Anita Hassanandani
जी हां, अनीता हसनंदानी ने जुड़वा बच्चों का जिक्र किया है । अनीता का ये कैप्शन उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को बढ़ावा दे रहा है । अनीता ने रोमांटिक boomerang वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी का प्यार, जो कि दिनों दिन और सेक्सी होते जा रहा है । तुम्हारे लिए खुशियों से भरी जिंदगी की दुआ करती हूं ।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Anita Hassanandani
अनीता ने आगे लिखा, 'साथ ही 6 पैक एब्स और हां 2 क्यूट क्यूट बच्चों की भी । जल्द ही । लव यू ।'  अनीता ने ये रोमांटिक पोस्ट पति रोहित रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया था । अनीता के इस कैप्शन के वायरल होने के बाद खबर आने लगी है कि अनीता जुड़वा बच्चों की प्रेग्नेंट हैं । 

4 of 5
Anita Hassanandani
प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर अनीता या उनके पति की ओर से कोई बयान नहीं आया है । इससे पहले भी अनीता के सरोगेरी के जरिए मां बनने की चर्चा थी । तब अनीता हसनंदानी ने ऐसी खबरों को गलत बताया था । उनका कहना था कि वे नागिन-3 की शूटिंग खत्म होने के बाद बेबी प्लान करेंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anita Hassanandani
अनीता ने कहा था, 'मैं नॉर्मल और नेचुरल तरीके से बच्चा करूंगी । अभी मैं टीवी शोज में बिजी हूं । प्रेग्नेंसी के समय मैं अपना बिजी शेड्यूल नहीं चाहती ।' बता दें कि अनीता इन दिनों टीवी सीरियल 'नागिन 3' में विशाखा का रोल प्ले कर रही हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें