फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्टर ने किया दीपिका पादुकोण से प्रेग्नेंसी पर सवाल, अभिनेत्री ने कहा, 'आपसे पूछकर प्लान करूं?'

Mon, 06 Jan 2020 05:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके सिलसिले में दीपिका पत्रकारों से रूबरू होती रहती हैं। पत्रकार भी दीपिका से उनकी फिल्म के साथ ही निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी करते रहते हैं। दीपिका भी उनके हर सवाल का जवाब देती रहती है। ऐसे में हाल ही में दीपिका से एक रिपोर्टर ने निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा सवाल कर लिया, जिसे सुन दीपिका खुद को रोक ना सकीं और दो-टूक जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की शादी को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है। ऐसे में दीपिका से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किए जाने लगे हैं। अब तक दीपिका इन सवालों के हल्के में लेकर हंसी में या मजाक में टाल दिया करती थीं। लेकिन इस बार दीपिका ने इस सवाल का जवाब इस तरह से दिया है कि अब कोई उनसे ऐसा सवाल करने की हिम्मत नहीं करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दरअसल दीपिका फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान दीपिका से एक रिपोर्टर ने पूछा, ऐसी अफवाह है कि आप प्रेग्नेंट हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, 'क्या मैं प्रेग्नेंट दिखती हूं? मैं आपसे पूछूंगी कि मैं फैमिली प्लानिंग करूं? अगर आप मुझे अनुमति देंगे तो मैं कुछ प्लान करूंगी। अगर मैं प्रेग्नेंट हूं, तो 9 महीने बाद आप खुद देख लेंगे'।

4 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका के इस जवाब को सुन भी सन्न रह गए। जवाब सुनकर तो लगता है कि दीपिका अब इस सवाल से परेशान हो गई हैं। होंगी भी क्यों ना, उनकी अपनी निजी जिंदगी है जिसमें ये सारे फैसले उन्हीं के होंगे। शादी के बाद से ही दीपिका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी बैलेंस बनाकर रखा है। दीपिका अपने परिवार को भी पूरा समय देती हैं। साथ ही साथ काम में भी पूरा 100 प्रतिशत देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो दीपिका की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का किरदार निभा रही हैं। फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। दीपिका के साथ ही फिल्म में अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म से दीपिका बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म इंडस्ट्री में उतर गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें