फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अभिनेत्रियों पर आया पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का दिल, रीना रॉय ने तो शादी तक कर ली लेकिन...

Mon, 06 Jan 2020 04:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter

क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से गहरा नाता रहा है। ये रिश्ता कई बार सीमा पार भी चला गया है। बॉलीवुड की कई बालाओं का दिल सीमा पार पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर आया तो कभी भारतीय हसीनाओं के प्यार में ये क्रिकेटर्स दीवाने हो गए। कुछ ऐसी प्रेम कहानियां शुरू हुई जो शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाई। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ लव स्टोरी के बारे में जिन्होंने बी टाउन के गलियों में खूब सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन

2 of 5
मोहसिन खान-रीना रॉय - फोटो : social media

रीना रॉय और मोहसिन खान

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय का जन्मदिन सात जनवरी को है। उन्होंने अपना अच्छा खासा एक्टिंग करियर छोड़ पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली थी हालांकि रीना का ये रिश्ता ज्यादा दिनों चल नहीं पाया। बाद में दोनों का तलाक हो गया। रीना और मोहसिन से एक बेटी हुईं जिसका नाम सनम है। उन्होंने बेटी का नाम अपनी फिल्म सनम तेरी कसम के नाम पर रखा। बेटी की कस्टडी रीना के पास है।  
विज्ञापन

3 of 5
शोएब अख्तर और सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

शोएब अख्तर और सोनाली बेंद्रे 

पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शोएब अख्तर का दिल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पर आया था। शोएब अख्तर ने तो यहां तक कह दिया था कि सोनाली से अगर उनकी बात नहीं बनी तो वो उन्हें किडनैप कर लेंगे। हालांकि सोनाली बेंद्रे का इस पर कोई बयान नहीं आया। बाद में सोनाली ने गोल्डी बहल से शादी कर ली। शोएब अख्तर भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। 

4 of 5
zeenat aman and imran khan - फोटो : social media

जीनत अमान और इमरान खान

जीनत अपने दौर की हॉट एक्ट्रेस थीं। उनके अफेयर के किस्से कई सेलिब्रिटीज के साथ रहे। जीनत अमान और इमरान खान के इश्क के चर्चे मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में खूब छाए रहे। उस वक्त पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान भी हैंडसम और स्मार्ट हुआ करते थे। जीनत एक टूर के सिलसिले में पाकिस्तान गईं वहां उनकी मुलाकात इमरान से हुई थी हालांकि दोनों के बीच का ये सम्बन्ध ज्यादा दिन तक चला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen wasim - फोटो : Twitter

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम 

ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो के दौरान हुई थी, शो में दोनों जज थे। शो के बाद भी पार्टियों और इवेंट में सुष्मिता और वसीम अकरम साथ में देखें जाते थे। दोनों का रिश्ता सिर्फ छह महीने ही चल पाया था। बाद में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। खबरें तो दोनों की शादी तक की भी आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें