फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों- रात बदल गया छपाक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का 'नाम', जानें क्या है बड़ी वजह

Sun, 12 Jan 2020 12:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : deepika padukone
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी इसकी वजह उनकी फिल्म छपाक होती है तो कभी वजह उनका जेएनयू जाना। ऐसे में एक बार फिर दीपिका पादुकोण सुर्खियों में हैं और इस बार वजह उनका नाम है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपना नाम बदल लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ ही साथ निजी जिंदगी के बारे में भी फैंस के साथ अपने दिल की बात साझा करती रहती हैं। इस बीच दीपिका का सोशल मीडिया अकाउंट एक बड़ी वजह से सुर्खियों में है।
विज्ञापन

3 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने ट्विटर पर नाम बदलकर 'मालती' कर लिया है। अब अगर आपके भी दिमाग में ये सवाल आ रहा है कि आखिर मालती कौन है, तो हम आपको बता देते हैं कि फिल्म छपाक में  दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम मालती है।

4 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सितारे ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदला है। इससे पहले वरुण धवन ये काम अक्सर करते नजर आते हैं। वरुण अपनी फिल्म के किरदार का नाम ही अपने सोशल मीडिया पर रख लेते हैं। जैसे फिलहाल में सोशल मीडिया पर वरुण का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के किरदार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तानाजी और छपाक - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक दस जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म तानाजी के साथ है। अभी तक के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक तानाजी, छपाक से काफी आगे निकल गई है। लेकिन इसकी एक बड़ी वजह दोनों फिल्मों को मिली स्क्रीन्स भी माना जा रहा है। तानाजी को छपाक से अधिक स्क्रीन्स मिली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें