फिल्म निर्देशक और निर्माता हंसल मेहता ने स्कूल के एक पीटी अध्यापक पर आधारित फिल्म 'छलांग' बनाई है। लेकिन, कमाल की बात है कि हंसल कभी खुद पीटी की कक्षा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने खुद बताया है कि एक फर्जी चिट्ठी के दम पर वह कभी खेलों में शामिल नहीं हुआ करते थे। हालांकि, आज उन्हें अपनी इस हरकत पर पछतावा होता है। वह सोचते हैं कि अगर उन्होंने अपने स्कूल के वक्त में कुछ खेल खेले होते तो शायद आप वह पूरी तरह फिट होते।