छावा की अब तक की कुल कमाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
600 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'छावा'
छावा ने पुष्पा 2 (हिंदी) और स्त्री 2 के बाद 600 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 225.28 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़, चौथे में 43.98 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 31.02 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके बाद भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा और छठे हफ्ते में 15.60 करोड़, सातवें में सात करोड़, आठवें में तीन करोड़ 50 लाख, नौवें में दो करोड़ 30 लाख और दसवें वीकेंड में 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर 'छावा' ने भारत में 600.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया।