फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laxman Utekar: सिनेमैटोग्राफर भी हैं 'छावा' के निर्देशक, इन फिल्मों का किया है छायांकन

Wed, 12 Feb 2025 07:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Laxman Utekar: लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म मे विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लक्ष्मण उतेकर - फोटो : अमर उजाला
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'छावा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी लक्ष्मण उतेकर ने संभाली है, जिन्होंने पहले भी 'जरा हटके जरा बचके', 'मिमी' और 'लुका छुपी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। लक्ष्मण उटेकर की निर्देशन शैली ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। वह केवल एक कुशल निर्देशक ही नहीं, बल्कि एक बेहद अनुभवी सिनेमैटोग्राफर भी हैं। उन्होंने अब तक कई चर्चित और सफल फिल्मों का छायांकन किया है। अपनी छायांकन कला से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान खास बनाई है। आइए जानते हैं उन प्रमुख हिंदी फिल्मों के बारे में जिनमें लक्ष्मण उतेकर ने बतौर सिनेमैटोग्राफर काम किया है...
Ravi Kishan: रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर रवि किशन ने दिया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे हैं ट्रोल?
विज्ञापन

2 of 6
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया -शाहिद कपूर-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी ने किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 85.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Gauhar Khan: मुंबई के पॉश इलाके में गौहर खान ने खरीदा घर, कीमत जान उड़ जाएंग होश!
विज्ञापन

3 of 6
102 नॉट आउट - फोटो : यूट्यूब
102 नॉट आउट
'102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

4 of 6
फिल्म 'हिंदी मीडियम' - फोटो : यूट्यूब @T-Series
हिंदी मीडियम 
इरफान खान और सबा कमर स्टारर यह फिल्म साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 69.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'डियर जिंदगी' - फोटो : एक्स @aliaa08
डियर जिंदगी
आलिया भट्ट और शाहरुख खान की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 68.45 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लिश-विंग्लिश - फोटो : यूट्यूब
इंग्लिश-विंग्लिश
श्रीदेवी और आदिल हुसैन की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 34.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें