फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection Day 8 : विक्की कौशल की ‘छावा’ का जलवा बरकरार, जानिए आठवें दिन की कितनी कमाई

Fri, 21 Feb 2025 09:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘छावा’ को एक हफ्ता पूरा हो चुका है, आज फिल्म का आठवां दिन है। यह फिल्म एक हफ्ते में बड़ा कलेक्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। जानिए, फिल्म ‘छावा’ की कुल कमाई और आठवें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया, जानिए?
विज्ञापन
1 of 5
'छावा' फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने मराठा वीर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। एक हफ्ते में यह फिल्म 200 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। आगे भी इसकी कमाई की रफ्तार जारी है। जानिए, फिल्म ‘छावा’ ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं। 





 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

आठवें दिन का कलेक्शन 
फिल्म ‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आठवें दिन लगभग 17.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के यह फिल्म 20 करोड़ रुपये के ऊपर ही कमाई कर रही है। हफ्ता पूरा होते हैं फिल्म ने 219. 25 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'छावा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म छावा की कुल कमाई 
‘छावा’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 237.03 करोड़ रुपये कमाए है। इसी स्पीड से विक्की कौशल की फिल्म पैसे कमाती रही तो जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है। 

4 of 5
फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब
इन कलाकारों ने किया उम्दा अभिनय 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। इन दोनों ही कलाकारों को दर्शकों ने काफी सराहा है। विक्की कौशल तो अपने अभिनय का रंग जमाने में पहले दिन से ही कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' और फिल्म 'छावा' - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते सामने नहीं कोई बड़ी फिल्म 
फिल्म ‘छावा’ दूसरे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर सकती है। दरअसल, इस शुक्रवार को बहुत बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज नहीं हुई हैं। फिल्म ‘छावा’ के सामने अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ है। यह फिल्म कितना कमाएगी, इस बारे में आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। पहले दिन इस फिल्म ने अपना खाता जरूर 1.13 करोड़ रुपये से खोला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें