छावा की अब तक की कुल कमाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा की अब तक की कुल कमाई
छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपए की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। वहीं पहले हफ्ते छावा ने कुल 219.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ रुपये और तीसरे शुक्रवार को छावा ने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे शनिवार को 22 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को छावा ने 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे सोमवार को 7.75 करोड़ रुपये और तीसरे मंगलवार को छावा ने 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं तीसरे बुधवार को छावा ने 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं आज तीसरे गुरुवार को छावा ने 4.51 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब विक्की कौशल की छावा ने कुल 482.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।