साउथ फिल्मों के निर्माता-निर्देशक बालाकृष्णन को पत्नी की हत्या करने के आरोप में चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बालकृष्णन ने पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस संध्या की हत्या की और उसके शव के टुकड़े किए फिर प्लास्टिक की पॉलोथीन में करके चेन्नई के अलग-अलग कुड़ेदान में फेंके। करीब 15 दिन बात पुलिस ने बुधवार को बालाकृष्णन को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Sandhya
- फोटो : social media
अंग्रेसी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के अनुसार,संध्या के टुकड़े हुए शव में से उनके पैर पर दो टैटू और कंगन का सबूत मिलने के बाद पुलिस ने बालाकृष्णन को गिरप्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 51 साल के बालाकृष्णन ने 19 जनवरी को संध्या का कत्ल किया।
विज्ञापन
3 of 4
Sandhya
- फोटो : social media
कत्ल करने के बाद उन्होंने संध्या के शव के टुकड़े करके चेन्नई के अलग-अलग कुड़ेदान में फेंके। पुलिस ने आगे बताया कि उन्हें सबूत के तौर पर सबसे पहले शव पर टैटू और कंगन मिला। इन दोनों चीज को संध्या की मां ने पहचाना है। जिसके बाद शक की सुई बालाकृष्णन पर गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
बालाकृष्णन ने पुलिस से सामने अपना गुनाह कबूला और बताया किया उन्होंने संध्या का कत्ल क्यों किया। बालाकृष्णन के मुताबिक उसको संध्या के अवैध संबंध होने का शक था। जिसके चलते इन दोनों के बीच रिश्ते काफी खराब थे। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इस मामले अन्य पहलूओं पर जांच कर रही है।